Adityapur Land dispute: सरायकेला 30 वर्षों से काबिज जमीन पर भू-माफिया की नजर, दीवार ढहाकर कब्जा करने का प्रयास; पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार, मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग

आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां

​आदित्यपुर : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माझीटोला, एकता कॉलोनी (अंबेडकर नगर) में स्थित लगभग साढ़े पांच कट्ठा पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है।

आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां

पीड़ित परिवार का आरोप है कि भू-माफिया और असामाजिक तत्वों की मिलीभगत से उनकी जमीन की बाउंड्री वॉल को जबरन ढहा दिया गया और अवैध निर्माण सामग्री गिराकर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।

​पीड़ित दिलीप कुमार और उनके भांजे अभिमन्यु कुमार उर्फ भोलू के अनुसार, यह भूमि वर्ष 1995 में उनकी मां/नानी राधा देवी ने खरीदी थी और तब से वे शांतिपूर्वक उस पर काबिज हैं। भूखंड के एक हिस्से में उनकी बहन का परिवार रहता है। आरोप है कि उनके ही रिश्तेदार (बड़ी मौसी के पति रंजीत मंडल) असामाजिक तत्वों और जमीन दलालों के साथ मिलकर शेष खाली जमीन को अवैध रूप से बेचने का षड्यंत्र रच रहे हैं।

 

आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां

​पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब उन्होंने अवैध कब्जे और बाउंड्री तोड़े जाने का विरोध किया, तो भू-माफियाओं ने उल्टे उन पर ही एससी/एसटी एक्ट के तहत झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। पीड़ित दिलीप कुमार ने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

​मामले को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM), एसपी और डीएसपी को लिखित शिकायत सौंपकर धारा 144 एवं सुरक्षा की मांग की गई है। पीड़ित परिवार ने झारखंड के मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप कर जमीन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की अपील की है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *