Adityapur: एनआईटी कोऑपरेटिव सोसायटी में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु

आदित्यपुर: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आदित्यपुर स्थित एनआईटी कोऑपरेटिव सोसायटी में भक्ति, आस्था और उमंग का अनूठा संगम देखने को मिला।

आदित्यपुर के सहारा गार्डन सिटी में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने काटा फीता


श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा सोसायटी परिसर में निर्मित कलात्मक एवं आकर्षक पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन आज शाम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि आदित्या इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. (डॉ.) बी. कुमार ने फीता काटकर मां भगवती के भव्य दरबार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की गई। उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने जगतजननी मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-शांति और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।

​आयोजन को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सौहार्द का जीवंत प्रतीक है। कमिटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी की गई है।
​इस गरिमामय मौके पर डॉ. नकुल चौधरी के साथ-साथ कमिटी के अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता, राजीव दुबे, अनिल कुमार, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, अंजनी कुमार चौधरी, पुरुषोत्तम साहू, आदर्श सिंह, देवेंद्र कुमार गुप्ता, सुजय कुमार और डॉ. पी. एन. चौधरी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

https://thenews24live.com/adityapur-security-in-adityapur-impenetrable-on-durga-puja-joint-meeting-of-dc-sp-at-asia-bhawan-800-soldiers-will-take-command/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *