Saraikela: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

Saraikela (​सरायकेला): मौसम के बिगड़े मिजाज और संभावित खतरे को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया है।

Heavy Rain : 36 घंटे की बारिश से सारंडा बेहाल, बोकना में लोहा पुलिया जलमग्न; कारो नदी का पानी ऊपर से बहा, देखें VIDEO
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों को कल, यानी 28 अक्टूबर 2026 को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

​उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश (ज्ञापांक संख्या 1369) जारी किया गया। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि खराब मौसम और बारिश-आंधी की आशंका के बीच छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित प्राथमिक, मध्य, उच्च विद्यालय और निजी शिक्षण संस्थानों समेत सभी कोटि के स्कूलों में एक दिन का अवकाश रहेगा।

​प्रशासन ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे, ऐसे में प्रशासन के इस समय रहते लिए गए निर्णय से अभिभावकों और बच्चों को बड़ी राहत मिली है। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

http://बारिश के बीच किरीबुरू में कार-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार को लगी चोट; सड़क पर गिरा पेड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *