Adityapur: राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार, रिकॉर्ड प्लेसमेंट से संवर रहा विद्यार्थियों का भविष्य ​

Adityapur (​आदित्यपुर) : झारखंड के पहले तकनीकी संस्थान के रूप में प्रतिष्ठित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, आदित्यपुर अब पूरी तरह से नवनिर्मित अत्याधुनिक भवन में संचालित होने लगा है।

Adityapur Government Polytechnic College controversy: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य को मिला छात्रों का समर्थन, मनगढ़ंत आरोपों की निंदा

संस्थान के प्राचार्य संजीव कुमार ने कॉलेज के कायाकल्प और विद्यार्थियों की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक पुराने भवन में चलने के बाद पिछले वर्ष अक्टूबर-नवंबर में नए परिसर में स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसे दिसंबर तक पूरा कर लिया गया।

​आधुनिक क्लासरूम और बेहतर लैब सुविधाएं

​प्राचार्य के अनुसार, पूर्व में छात्रों को बैठने के लिए बेंच-डेस्क, पीने का स्वच्छ पानी और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, उनका समाधान नए परिसर में कर लिया गया है। कॉलेज में नए क्लासरूम और सुसज्जित प्रयोगशालाएं (लैब्स) स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही पूरे परिसर के नियमित रख-रखाव और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

​जेएसडब्ल्यू में ₹4 लाख से अधिक का पैकेज

​संस्थान की मुख्य प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारोन्मुख अवसर उपलब्ध कराना रही है। इस सत्र में संस्थान के 15 विद्यार्थियों का चयन जेएसडब्ल्यू (JSW) की विभिन्न शाखाओं (गुजरात एवं महाराष्ट्र) में ₹4 लाख से अधिक के सालाना पैकेज पर हुआ है। इसके अतिरिक्त, टाटा पावर सहित अन्य अग्रणी कंपनियों में करीब 90 छात्रों को ₹3 लाख से अधिक के वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति मिली है।

​फाइनल ईयर के लिए प्लेसमेंट अभियान जारी

​वर्तमान में फाइनल ईयर के छात्रों के लिए भी प्लेसमेंट प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। हाल ही में टाटा मोटर्स द्वारा प्री-प्लेसमेंट टॉक आयोजित की गई। आगामी सोमवार को टाटा स्टील का सत्र निर्धारित है। वहीं, ब्रेक इंडिया में प्रथम चरण के तहत 16 छात्रों का चयन हुआ है और एलएंडटी (L&T) द्वारा 150 विद्यार्थियों के लिए प्री-प्लेसमेंट सत्र प्रस्तावित है। संस्थान अपने शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ मिलकर विद्यार्थियों को औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में जुटा है।

http://चांडिल में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *