चाईबासा में अमेरिका के ‘टेंपल ऑफ जूनो’ की तर्ज पर बनेगा काली पूजा पंडाल, 54वें वर्ष में होगा भव्य आयोजन

चाईबासा में काली पूजा की भव्य तैयारी शुरू, खूँटी पूजन के साथ पंडाल निर्माण का शंखनाद

Chaibasa (चाईबासा): पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के आमला टोला में प्रसिद्ध सार्वजनिक काली पूजा महोत्सव इस वर्ष अपने 54वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। पूजा को यादगार बनाने के लिए समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ खूँटी पूजन संपन्न हुआ। इसके साथ ही भव्य पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ हो गया।

आदित्यपुर में दिखेगा ‘नरक लोक’ का खौफनाक मंजर: गरुड़ पुराण की थीम पर सजेगा मां अंबे यूथ स्पोर्टिंग क्लब का काली पूजा पंडाल, भूमि पूजन संपन्न

इस वर्ष पूजा महोत्सव का मुख्य आकर्षण अमेरिका के ‘बर्निंग मैन टेंपल ऑफ जूनो’ की तर्ज पर तैयार किया जाने वाला विशेष पंडाल होगा। इसकी कलात्मक संरचना और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनने की उम्मीद है। पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल के कांथि के प्रसिद्ध दास डेकोरेटर को सौंपी गई है।

आमला टोला सार्वजनिक काली पूजा समिति के मुख्य संरक्षक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवश्यक दिशा-निर्देशों के आलोक में आयोजन की तैयारियां आगे बढ़ाई जा रही हैं। खूँटी पूजन समिति के मुख्य पुजारी अनूप कुमार मुखर्जी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर संपन्न कराया। इस दौरान मां काली से पूजा महोत्सव के निर्विघ्न आयोजन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।

परंपरा के साथ आधुनिक कलात्मकता का संगम

समिति के अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव ने कहा कि आमला टोला की काली पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि चाईबासा की आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। समिति का प्रयास है कि 54वें वर्ष के इस आयोजन को परंपरा की गरिमा बनाए रखते हुए पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाया जाए। इसी उद्देश्य से इस बार पंडाल की विशेष परिकल्पना तैयार की गई है।

उन्होंने श्रद्धालुओं, शहरवासियों और समिति के सदस्यों से आपसी सहयोग के साथ महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।

समिति के सचिव त्रिशानु राय ने कहा कि खूँटी पूजन के साथ मां काली की पूजा की तैयारियों का विधिवत आगाज हो गया है। अमेरिका के ‘बर्निंग मैन टेंपल ऑफ जूनो’ से प्रेरित पंडाल इस वर्ष के आयोजन को विशिष्ट पहचान देने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि समिति के सदस्य पूरे समर्पण और आपसी समन्वय के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। उद्देश्य धार्मिक आस्था, पारंपरिक विरासत और आधुनिक कलात्मकता का ऐसा संगम प्रस्तुत करना है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बने।

 

खूँटी पूजन में शामिल हुए समिति के पदाधिकारी और सदस्य

खूँटी पूजन के अवसर पर समिति के संरक्षक शंभू दयाल अग्रवाल और पवित्र कुमार भट्टाचार्य, सलाहकार विनय कुमार ठाकुर और गोपाल चटर्जी, उपाध्यक्ष रौशन कुमार, दिलीप राम और रतन डे उपस्थित रहे।

 

इसके अलावा संयुक्त सचिव अभिषेक मिश्रा और अमित ठाकुर, सह-सचिव रौनक सिन्हा, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार खिरवाल, सह-कोषाध्यक्ष गौतम सरकार, प्रेस प्रवक्ता मानस घोष तथा कार्यकारिणी सदस्य विनोद गीगा दाहिमा, आनंद गोप, विवेक गुप्ता, संतोष सिंघानिया, गणेश प्रसाद, जितेन्द्र सिन्हा, दीपक उरांव, मो. रईसुल, पिंटू घोष, जीवन वर्मा, मो. गब्बर, रोहित निषाद और संजय प्रजापति सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

 

सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पूजा महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित और सफल बनाने का संकल्प लिया। आयोजन को लेकर शहर के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और इस बार के अनूठे पंडाल को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

http://Adityapur: ब्राह्मण टोला में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन संपन्न; 7 तारीख को भव्य काल्पनिक पंडाल का होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *