आदित्यपुर : लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मना प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने संगठन विस्तार व सदस्यता अभियान पर दिया बल

Adityapur (​आदित्यपुर) : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर स्थित पीएचईडी (PHED) कॉलोनी मैदान में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

आदित्यपुर: श्रद्धापूर्वक मनाई गई वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की जयंती, लोजपा (आर) व कांग्रेस के प्रदेश सचिवों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व जिलाध्यक्ष सह वर्तमान प्रदेश सचिव मनोज पासवान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 45 पाउंड का विशाल केक काटा गया। इसके बाद स्कूली बच्चों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच केक व मिठाइयों का वितरण कर केंद्रीय मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की गई।

​इस अवसर पर प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने कहा कि हमारे नेता और आदर्श चिराग पासवान इसी प्रकार जनहित और राष्ट्र सेवा में निरंतर अग्रसर रहें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने तथा व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया।

​गौरतलब है कि मनोज पासवान के दादा स्वर्गीय राम विनय पासवान दलित सेना के राष्ट्रीय महासचिव व संस्थापक सदस्य थे, जो पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान के अत्यंत विश्वस्त साथी रहे। उनके आमंत्रण पर स्वर्गीय रामविलास पासवान केंद्रीय मंत्री रहते तीन बार आदित्यपुर पधारे थे। परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में मनोज पासवान ने पूरे कोल्हान प्रमंडल में पार्टी की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

​कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित:

समारोह में जिलाध्यक्ष अनिल पासवान, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रितेश पासवान, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रवि चौरसिया, महानगर सचिव महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नगर सचिव राजा ठाकुर, युवा नगर अध्यक्ष अजय महतो, युवा जिला उपाध्यक्ष अभिनाश कुमार, युवा नगर उपाध्यक्ष अंकुर प्रधान, समीर महतो, अनिल मुखी, संतोष कुमार पासवान, आलोक मिश्रा, भवानी देवी, कंचन देवी, मोनी देवी, मीरा देवी, बापी दास, रत्नेश कुमार और गोपी महंती सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

http://Adityapur: लोजपा(रा) ने मनाया राम विलास पासवान की जयंती, भारत रत्न देने की उठी माँग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *