गम्हरिया: जमालपुर धीरजगंज स्थित संस्कारोदय अकादमी के बाहर हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है।

जहाँ एक ओर स्कूल प्रबंधन ने युवकों पर अश्लील हरकत, मारपीट और महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप लगाते हुए एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है, वहीं दूसरे पक्ष के युवक ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले को नया मोड़ दे दिया है।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भारत का आरोप है कि दिवाली रात के समय विद्यालय गेट के पास संदिग्ध व अशोभनीय गतिविधियों का विरोध करने पर रितेश कुमार, रितेश यादव और उनके साथियों ने हमला किया तथा बीच-बचाव करने आई शिक्षिका से छेड़खानी की। साथ ही देर रात सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ और धमकियाँ दी गईं। प्रबंधन का कहना है कि लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय स्कूल परिसर में घुसकर जबरन डीवीआर जब्त कर ली और उल्टे प्रबंधन पर ही क्रॉस-केस दर्ज कर दिया।

दूसरे पक्ष का आरोप :
वहीं मामले के दूसरे पक्ष से सतवहनी निवासी व रामकृष्ण फोर्जिंग्स में वीएमसी ऑपरेटर रितेशकुमार ने पूरे घटनाक्रम को मनगढ़ंत बताते हुए स्कूल प्रबंधन पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, छिनतई और गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।







