आदित्यपुर के कल्पनापुरी जंगल में युवक की बोतल से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा

श्मशान भूमि के पास सुनसान इलाके में साथ बैठकर शराब पी रहे थे सभी; आपसी विवाद में खूनी वारदात की आशंका, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापुरी स्थित श्मशान भूमि के समीप घने जंगल में मंगलवार दोपहर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मृतक के ही साथियों ने शराब की बोतल से हमला कर इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। दोपहर करीब तीन बजे हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।

Adityapur: सिगरेट मांगने को लेकर हुआ विवाद, दोस्त ने ही गोली मारकर की थी सोनू की हत्या; चार दिन बाद पिस्टल के साथ गिरफ्तार

वारदात की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए श्मशान भूमि और आसपास के जंगली क्षेत्र की चारों ओर से घेराबंदी कर दी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और हल्के बल प्रयोग के चलते दोनों आरोपी मौके से भागने में नाकाम रहे और उन्हें घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक पुलिसिया जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक युवक और उसके दोनों साथी जंगल के सुनसान इलाके में एक साथ बैठकर नशा कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। गुस्से में आकर साथियों ने बोतल से युवक के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

फिलहाल हत्या के पीछे की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि विवाद के मुख्य कारणों का पता लगाया जा सके। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई व शिनाख्त में जुटी है।

http://Saraikela: आदिवासी महिला की नृशंस हत्या, शव के अंग काटकर कढ़ाई में पकाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *