PLFI के नाम पर लेवी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

खूंटी जिले के रनिया में PLFI के नाम पर लेवी मांगने के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी।

रनिया पुलिस की कार्रवाई में बाइक सवार दो युवक पकड़े गए; तपकरा और आनंदपुर के मामलों में संलिप्तता स्वीकारने का दावा, हथियार व मोबाइल जब्त

Khunti (खूंटी)। झारखंड में PLFI के नाम पर पर्चे फेंककर व्यवसायियों से लेवी मांगने और धमकी देने के मामलों में पुलिस को सफलता मिली है। खूंटी जिले की रनिया पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन PLFI के पर्चे, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को तपकरा थाना क्षेत्र के कमड़ा मोड़ के पास एक आवासीय विद्यालय में तथा 15 नवंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में VKS सड़क निर्माण कार्य के दौरान कुछ अपराधियों द्वारा PLFI का पर्चा फेंककर व्यवसायियों से लेवी की मांग की गई थी। इसके बाद तपकरा, रनिया और आनंदपुर थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही थी।

http://PLFI से संबंध और अवैध हथियार मामले में रिंकु साहू दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

बिना नंबर प्लेट की बाइक से आ रहे थे आरोपी

21 नवंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से जयपुर/कैलो क्षेत्र की ओर से रनिया की तरफ आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए खूंटी के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर वाहन जांच के दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ।

 

खूंटी जिले के रनिया में PLFI के नाम पर लेवी मांगने के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. संजू मांझी, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता बालू मांझी।
  2. अंकुश बागे उर्फ दोन्दो, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता राम बागे।

दोनों आरोपी ग्राम केलो, थाना रनिया, जिला खूंटी के निवासी बताए गए हैं।

हथियार और PLFI के पर्चे बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्न सामान बरामद किया है:

  • एक देशी कट्टा
  • एक जिंदा कारतूस
  • PLFI के तीन पर्चे
  • एक मोटरसाइकिल
  • एक मोबाइल फोन

पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में तपकरा थाना कांड संख्या 10/26 तथा आनंदपुर थाना कांड संख्या 20/26 में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इन मामलों में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

इस मामले में रनिया थाना कांड संख्या 39/26, दिनांक 21 नवंबर 2026 के तहत BNS 2023 की धारा 111(2), 3(5), आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a, 25(6), 26, 35 तथा CLA एक्ट की धारा 17 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायिक प्रक्रिया में भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बंदगांव में PLFI से जुड़े मामले में आरोपी को 3 साल की सजा, 10 हजार रुपये जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *