चाईबासा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश एवं उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने गुरुद्वारा में मत्था टेककर लिया गुरु घर का आशीर्वाद

 Chaibasa (चाईबासा) : सिख धर्म के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व चाईबासा में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं।

 

 चाईबासा में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में श्रद्धालु एवं अतिथि

 

http://Chaibasa: गुरुद्वारा नानक दरबार में श्रद्धापूर्वक मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व

श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने सभी को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की लख–लख बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का आगमन ऐसे समय में हुआ था, जब समाज में आपसी भाईचारा कमजोर हो रहा था, सांप्रदायिक तनाव बढ़ रहा था और बुराइयों की धुंध छाई हुई थी। गुरु नानक देव जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से प्रेम, समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया।

उन्होंने गुरु वाणी की पंक्तियां “सतगुर नानक प्रगटया, मिटी धुंध जग चानण होआ” का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानव समाज को अज्ञानता और भेदभाव से निकालकर प्रेम एवं सद्भावना का मार्ग दिखाया। उनका संदेश भारत सहित अनेक देशों में फैलकर मानवता को प्रेरित करता रहा है।

प्रकाश पर्व के अवसर पर चाईबासा नगर परिषद उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

नगर परिषद ने समस्त साध संगत को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि चाईबासा आपसी भाईचारे और सौहार्द का शहर है। यहां सभी समुदाय मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने गुरु नानक देव जी के प्रेम, सद्भाव और मानवता के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

नगर परिषद उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने भी उपस्थित संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर, कोषाध्यक्ष नवजीत सिंह, लखबीर सिंह, दलविंदर सिंह एवं जगबिंदर प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही प्रकाश पर्व की स्मृति में प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया।

युवा खालसा की ओर से रौनक सिंह खोखर, कमलदीप सिंह मारवाह एवं इंद्रजीत सिंह ने नगर परिषद उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा को सरोपा एवं स्मृति प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन कमलदीप सिंह मारवाह ने किया। गुरुद्वारा के ग्रंथी हरभजन सिंह जी ने अरदास की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया तथा श्रद्धालुओं ने गुरु के लंगर का आनंद लिया। पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा, प्रेम और भाईचारे का माहौल बना रहा।

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर चाईबासा में निकली प्रभात फेरी, कीर्तन से भक्तिमय हुआ शहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *