स्वर्गीय अनिल कुमार वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर 29 नवंबर को निःशुल्क मेडिकल एवं डेंटल कैंप

आदित्यपुर-2 कॉलोनी स्थित कुणाल रिलीफ सेंटर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा स्वास्थ्य सेवा शिविर, निःशुल्क जांच के लिए अग्रिम पंजीकरण शुरू

​आदित्यपुर : मानव सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ स्वर्गीय अनिल कुमार वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति में एक विशाल ‘निःशुल्क मेडिकल एवं डेंटल कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है।

यह विशेष स्वास्थ्य सेवा शिविर आगामी 29 नवंबर 2026 को आदित्यपुर-2 कॉलोनी के रोड नंबर चार स्थित ‘कुणाल रिलीफ सेंटर’ में आयोजित होगा।

​शिविर के आयोजक डॉ. कुणाल वर्मा और डॉ. केतन वर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि अपने दिवंगत पिता अनिल कुमार वर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से इस जनसेवा शिविर की रूपरेखा तैयार की गई है। शिविर का संचालन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ दंत रोगों से जुड़ी सभी समस्याओं की निःशुल्क जांच और उचित चिकित्सा परामर्श प्रदान किया जाएगा।

​आयोजकों ने आदित्यपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से विनम्र अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अपनी स्वास्थ्य व दंत जांच करवाएं और इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाएं। शिविर में आने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अग्रिम पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई है। इच्छुक नागरिक सीधे ‘कुणाल रिलीफ सेंटर’ में संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *