15 अगस्त की शाम मारपीट में एक युवक की जीभ काटने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेज जेल

Chaibasa:- 15 अगस्त की शाम पुराने विवाद में मारपीट में चक्रधरपुर के टोकलो रोड निवासी राजाराम रवि की जीभ काटने के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुरुवार की शाम पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

चक्रधरपुर स्थित टोकलो रोड निवासी राजाराम रवि के साथ तीनों अभियुक्तों ने 15 अगस्त की शाम पुराने विवाद में मारपीट की थी. मारपीट के क्रम में राजाराम जमीन पर गिर पड़ा तो तीनों ने उसका गला दबाने का प्रयास किया. जब राजाराम की जीभ बाहर निकल गई तो रवि पंडित ने उस्तरा से हमला कर उसकी जीभ काट दी थी. घटना के बाद राजाराम घायल अवस्था में घर पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसे लेकर आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया था. घटना को अंजाम देने के बाद से तीनों फरार थे.

पुलिस ने उक्त घटना में शामिल तीनों आरोपियों विंदेश्वर पासवान उर्फ बिट्टू, राहुल नायक और रवि कुमार पंडित को छापामारी कर पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा आंदोलन

Adityapur: आदित्यपुर में बढ़ते अपराध पर भाजपा का अल्टीमेटम: ‘पुलिस प्रशासन संभले वरना सड़कों पर होगा आंदोलन’,भाजपा नेता के घर हुई फायरिंग से आक्रोशित अमित सिंह “बॉबी” ने सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा