आदित्यपुर में सूरज सिंह मुंडा हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार, आपसी रंजिश में हुई थी हत्या, अब तक चार आरोपी गिरफ्तार पांच अभी फरार

Saraikela:- जिले के आदित्यपुर थाना के पीछे 13 अगस्त की शाम हुई सूरज सिंह मुंडा (20) की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. इनकी निशानदेही पर हथियार भी बरामद हुए है.

इस कांड का साजिशकर्ता साहिल दास है जो मर्तक सूरज का दोस्त है. साहिल ही सूरज सिंह मुंडा की हत्या कराकर कोलकाता भाग गया था. इस कांड में कुल नौ आरोपी शामिल हैं. जिनमें से चार गिरफ्तार हुए हैं. जबकि पांच अब भी फरार हैं. पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी आदित्यपुर गुमटी बस्ती निवासी गुड़िया दास, हरिओम पंडित उर्फ तिवारी, किशन सिंह और आशीष दास उर्फ आमू दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामले का खुलासा करते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक सिंगल बैरल देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो बाइक और चार मोबाइल बरामद हुए हैं. गोली आशीष दास ने मारी थी. इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों में टिंकू दास, सौरभ दास, गोलू दास, साहिल दास और जीतन पासवान शामिल हैं. एसपी ने बताया कि सभी दोस्त थे, किसी कारणवश इन लोगों में मामूली मतभेद हुआ और इसी में हत्या हो गई है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *