Saraikela : विहंगम योग का 4 दिवसीय नेत्र जांच शिविर 28 से

Saraikela:- आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था विहंगम योग संत समाज का 4 दिवसीय नेत्र जांच शिविर 28 से 31 अगस्त तक विहंगम योग के बिष्टुपुर स्थित 8 जुबली रोड में आयोजित होगा.

इस शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय के चिकित्सीय टीम के द्वारा 4 दिनों तक नेत्र जांच, मोतियाबिंद जांच के उपरांत ऑपरेशन कराकर मरीजों को निःशुल्क चश्मा देकर विदाई दी जाएगी. यह जानकारी विहंगम योग के झारखंड परामर्शक नगीना प्रसाद सिंह, कोल्हान युवा विंग के नीरज मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने नेत्र रोगियों को मास्क के साथ अपना-अपना आधार कार्ड जांच के दौरान लाने की अपील की है. अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा 6 सितंबर को विहंगम योग संत समाज के द्वारा पूरे देश व विदेशों में एक साथ नाम ट्री कैम्पेन के तहत मिशन अर्थ प्रोजेक्ट के तहत पौधारोपण का कार्य भी किया जाएगा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *