Chaibasa: न्यायालय परिसर में मध्यस्थता स्पेशल ड्राइव का आयोजन 12 से 16 सितंबर तक

Chaibasa:- मोटरवाहन दुर्घटना से संबंधित क्लेम केस और चेक बाउंस से संबंधित N.I. ACT के मामलों के निष्पादन के लिए झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में मध्यस्थता स्पेशल ड्राइव का आयोजन 12 से 16 सितंबर तक मध्यस्थता केंद्र में किया जाएगा. उक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी.

 

उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला ने संबंधित न्यायिक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने न्यायालय में मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित वाद एवं चेक बाउंस क्लेम से संबंधित N.I. ACT के मामले को चिन्हित कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस निर्गत करने की प्रक्रिया आरंभ करें. जिससे चाईबासा न्याय मंडल के अंतर्गत मोटर वाहन दुर्घटना एवं N.I. ACT से संबंधित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निष्पादन किया जा सके.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *