नोवामुंडी प्रखंड मुखिया संघ का हुआ गठन, मंगल सिंह गिलुआ बने अध्यक्ष

Novamundi:- नोवामुंडी प्रखंड सभागार में शुक्रवार को एक आवश्यक बैठक की गई. इस बैठक में नोवामुंडी प्रखंड 18 पंचायत के मुखियाओं को आमंत्रित किया गया. जिसमे 17 पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया उपस्थित हुए. इस दौरान पंचायतों के समग्र विकास पर चर्चा करते हुए प्रखंड स्तरीय मुखिया संघ का गठन किया गया. बैठक में उपस्थित मुखियाओं ने किरीबुरू पंचायत के मुखिया मंगल सिंह गिलुआ को सर्वसम्मति से मुखिया संघ के अध्यक्ष के रुप में चयन किया गया. उपाध्यक्ष के रूप में जेना पुरती चांदमुनी लागुरी को बनाया गया. वंही मुखिया संघ की सचिव किरीबुरू पश्चिमी मुखिया पार्वती किडो को बनाया गया. कोषाध्यक्ष तामिया चंपिया, संगठन सचिव हीरा मोहन पूर्ति, मीडिया प्रभारी प्रफुल्लित ग्लोरिया टोपनो एवं सक्रिय सदस्य के रूप में लिपि मुंडा लक्ष्मी देवी, सुनीता सोरेन, गंगाधर चतोम्बा, पार्वती देवी, फूलमती बोबोंगा, पद्मिनी लागुरी, मुरमाई पूर्ति, सुमित्रा बोबोंगा, संजीत कुमार तिरिया एवं रवि सामड को शामिल किया गया.

इस दौरान मंगल सिंह गिलुआ ने कहा कि विभिन्न पंचायत के मुखियाओं ने जिस भरोसे के साथ मुझे चुना है और जो दायित्व दिया है. हम उसे हमेशा अपना कर्तव्य समझ कर ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे.

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *