रोटरी क्लब चाईबासा का 123वां रोटरी रक्तदान सह जागरूकता शिविर आयोजित, खोखर परिवार हर माह करता है रक्तदान शिविर का प्रयोजन

Chaibasa:- रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा आयोजित 123वीं रोटरी रक्तदान सह जागरूकता शिविर का आयोजन स्थानीय सदर अस्पताल में किया गया. यह जानकारी देते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा ने बताया कि हरभजन सिंह खोखर की स्मृति में खोखर परिवार द्वारा प्रायोजित यह कार्यक्रम रोटरी क्लब के द्वारा ब्लड बैंक में हर माह की 1 तारीख को किया जाता है. विगत कई वर्षों से यह सफलतापूर्वक आयोजित किया जाता रहा है और आगे भी निरंतर यह जारी रहेगा. इस रक्तदान शिविर से जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है.

अध्यक्ष ने रक्तदाताओं से अनुरोध करते हुए कहा की जैसे हम नित नए दोस्त बनाते हैं उसी तरह समाज को हमेशा नई पीढ़ी के रक्तदाता जोड़ते रहने की आवश्यकता है. इससे ना सिर्फ स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार होगा. बल्कि जरूरतमंद के लिए रक्त की उपलब्धता हमेशा सुनिश्चित रहेगी. खोखर परिवार के तरफ से रोटेरियन गुरमुख सिंह ने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि समाज के लिए हम कुछ अच्छा हमेशा करते रहे और वर्तमान में यह रक्तदान शिविर जो खोखर परिवार से प्रायोजित हो रहा है आगे भी जारी रहेगा.

इस कार्यक्रम में सौरभ प्रसाद, बलजीत सिंह खोखर, गुरमुख सिंह खोखर, महेश खत्री, रितेश मूंधड़ा, अशोक कुमार पॉल, सुशील मूंधड़ा, हर्ष राज मिश्रा, दुर्गेश खत्री, वीणा मूंधड़ा एवं मदन गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम