आदित्यपुर पुलिस की इनपुट पर यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरिया से लदा ट्रक की लूट में यूपी में बदमाशों से पुलिस का मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

Saraikela :- आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित बीके स्टील से कोलकाता के लिए सरिया स्क्रैप से लदा ट्रक लूट मामले में आदित्यपुर पुलिस की इनपुट पर यूपी पुलिस ने एक बदमाश का इनकाउंटर कर दिया है। वारदात में शामिल बदमाश विश्वजीत कुमार नामक बदमाश को गोली लगी है। जबकि अन्य बदमाश भागने में सफल रहे।

इधर आदित्यपुर थाना की एक टीम पहले ही यूपी के लिए रवाना हो चुकी है। जबकि दुसरी टीम भी यूपी के लिए आज रवाना हो रही है। थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि 11 सितंबर को गम्हरिया बीके स्टील से स्क्रैप सरिया लोड कर ट्रक कोलकाता के लिए निकली थी। इसी क्रम में घात लगाये बदमाशों ने आदित्यपुर से ही ट्रक को हाईजैक कर लिया। जिसके बाद मांडर थाना क्षेत्र में चालक केशव यादव की गला घोंटकर हत्या कर दिया और ट्रक लेकर यूपी के लिए रवाना हो गये। आदित्यपुर पुलिस ने ट्रक की लोकेशन ट्रैक कर इसकी सूचना यूपी पुलिस को दी। जिसके बाद मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला अंतगर ताड़ीबारा हाईवे पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें विश्वजीत कुमार नामक बदमाश को गोली लगी है। वहीं पुलिस 16 लाख की सरिया से लदा ट्रक को बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में विश्वजीत के अलावे मनीष पांडेय, दीपक, चंदन राय श्रवण नामक बदमाश शामिल है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस के साथ आदित्यपुर पुलिस के एएसआई राजेश सिंह, कंस्टेबल संदीप झा छापेमारी कर रहे है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिस बदमाश को गोली लगी है वह यूपी के अंबेडकर नगर का रहनेवाला है। विश्वजीत ट्रक चला रहा था। जबकि चालक केशव यादव की हत्या श्रवण नामक बदमाश ने किया था। आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, तीन खोखा बरामद किया गया है।

 

पूर्व में भी इसी गिरोह द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम

आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि इस गिरोह के द्वारा पूर्व में भी उनके थाना क्षेत्र से ट्रक की लूट और चालक की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। इनकाउंटर में घायल बदमाश से पुछताछ की जा रही है। क्षेत्र में अन्य कई बदमाशों का नाम सामने आया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनायी गयी है। बता दें कि बीते 11 सितंबर के बीके स्टील से सरीया से लदा ट्रक कोलकाता के लिए इसी कंपनी की शाखा के लिए निकली थी। लेकिन बदमाशों ने ट्रक को लूट लिया। वहीं चालक केशव यादव को बंधक बनाकर उसे मांडर क्षेत्र में हत्या कर लाश फेंक दिया। इस मामले को लेकर ट्रक मालिक विजय सिंह ने आदित्यपुर थाना में एफआईआर दर्ज करवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज