लूट घटना अंजाम देकर भाग रहे अपराधी को हथियार केेेेेेेे साथ ग्रामिणों ने धर दबोचा, किया पुलिस के हवाले

Saraikela:- सरायकेला प्रखण्ड के नजदीक लुट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे तीन आरोपी में से दो को गम्हरिया पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. जबकि वही एक आरोपी भागने में सफल रहा, जिसे पकड़ने पुलिस छापा मारी कर रही है.

मामले की जानकारी देते हुए गम्हरिया प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम तीन आरोपी युवक सरायकेला के प्रखण्ड के आसपास लूट की घटना को अंजाम देकर कांड्रा होते हुये गम्हरिया जा रहे थे. इसी क्रम में सूचना मिलते ही गम्हरिया पुलिस की गस्ती दल द्वारा जांच किया जा रहा था. जहाँ पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे. राजीव कुमार ने बताया कि भागने के क्रम में आरोपी युवक अपनी मोटरसाईकिल छोड़ भाग गए और झाड़ी में छुप गया. अंधेरा होने के बाद वे गम्हरिया के खुॅंचीडीह के राते गम्हरिया आने के क्रम में ग्रामिणों ने हथियार के साथ दो युवक राहुल महतो और सौरभ रॉय को धर दबोचा. जबकि अभिलाष मंडल भागने में सफल रहा है. ग्रामीणों नेे गम्हरिया पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपी को पकड़कर थाना ला आयी. वही फरार तीसरे आरोपी अभिलाष मंडल की तलाश जारी है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन