राष्ट्रीय पार्टी नेता के माली ने नाबालिग से किया छेड़छाड़, पुलिस हिरासत में लेकर कर रही मामले की जांच

Saraikela :- आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले एक राष्ट्रीय पार्टी समेत अन्य संगठनों से जुड़े एक नेता के घर पर रहकर माली का काम करने वाले अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने नाबालिग बच्ची के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ की है. मामले की जानकारी मिलने पर आदित्यपुर पुलिस द्वारा आरोपी अधेड़ व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और मामले की पड़ताल की जा रही है.

बताया जाता है कि घनी आबादी के बीच रिहायशी क्षेत्र में रहने वाले राष्ट्रीय पार्टी के नेता के घर में रहकर माली का काम करने वाले अधेड़ व्यक्ति ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर गलत नियत से छेड़खानी की. बाद में नाबालिग ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्ति को हिरासत में रखा गया है. इधर इस मामले पर पूछे जाने पर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि पीड़ित नाबालिग के परिजनों द्वारा अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है. लेकिन मामला संज्ञान में है और पुलिस जांच कर रही है. गौरतलब है कि आरोपी अधेड़ व्यक्ति के पुत्र को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है, जो अपराधिक कांड में शामिल रहा है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन