टांगी से मारकर पत्नी ने उड़ा दी थी पति की गर्दन, मिली 10हजार जुर्माने के साथ आजीवन कारावास की सजा

Chaibasa:- पश्चिमी सिंहभूम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चाईबासा के न्यायालय में पति पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी ने पति की टांगी से हत्या करने के मामले में पत्नी को आजीवन कारावास एवं 10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है. मामला वर्ष 2019 में छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरूईया की है.

वर्ष 2019 में मृतक डोमा बडिंग अपनी पत्नी अभियुक्त सोमवारी बडिंग के साथ अपने घर के पीछे लकड़ी काटते हुए आपस में गाली गलौज कर रहा था. इसी बीच मृतक की पत्नी अभियुक्त सोमवारी बडिंग अपने हाथ में लिये हुए टाँगी से अपने पति डोमा बडिंग के गर्दन पर वार कर दिया था. जिससे डोमा बडिंग की वहीं मृत्यु हो गई थी.

यह काण्ड चन्द्र बडिंग के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज किया गया था. काण्ड में विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष से प्रभारी लोक अभियोजक ब्रजेश कुमार सदर कोर्ट पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा द्वारा पैरवी की गई है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *