फैट टू फीट लेडीज फिटनेस सेंटर में डांडिया नाइट का आयोजन, गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज तरूणा मिश्रा ने महिलाओं को दिए हेल्थ टिप्स

Adityapur:- आदित्यपुर कल्पनापूरी में स्थित फैट टू फिट लेडिज फिटनेस सेंटर में गुरुवार शाम नवरात्र के पावन मौके पर डांडिया नाइट का आयोजन किया गया. जहां बतौर मुख्य अतिथि मौजूद गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज तरुणा मिश्रा ने घरेलू और कामकाजी महिलाओं को फिटनेस के टिप्स दिए.

 

डांडिया नाइट कार्यक्रम की शुरुआत नवरात्र के पावन मौके पर मां दुर्गा के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ किया गया. जहां महिलाओं ने मां की आराधना करते हुए डांडिया नृत्य किया. इस मौके पर ख्याति प्राप्त गोल्ड मेडलिस्ट महिला मुक्केबाज तरुण मिश्रा ने डांडिया के साथ महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित बेहतर टिप्स दिए.

इन्होंने महिलाओं को बताया कि कैसे वे कामकाज और वर्कआउट के बीच तालमेल बैठाकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं. मुक्केबाज तरुण मिश्रा ने महिलाओं को डाइट संबंधित जानकारियां भी दी. इससे पूर्व मुख्य अतिथि गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज तरुण मिश्रा का फैट टू फिट लेडीज फिटनेस सेंटर की संचालिका निशा प्रकाश ने चुंदरी, पुष्प समेत मोमेंटो देकर सम्मानित किया. डांडिया नाइट में सेंटर के ट्रेनर आनंद सर ने भी महिलाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक किया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *