श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में दुर्गोत्सव का आयोजन, डांडिया नाइट में खूब थिरके छात्र

Adityapur:- आदित्यपुर के श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में गुरुवार शाम दुर्गोत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर यहां देर शाम डांडिया नाइट का भी आयोजन किया गया. जहां पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने खूब मस्ती की.

नवरात्र के पावन मौके पर श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में दुर्गोत्सव के तहत डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को हुआ. इस मौके पर विभिन्न डांस ग्रुप के द्वारा डांडिया और गरबा पर अपने म्यूजिकल परफॉर्मेंस दिए गए. साथ ही यहां डीजे के धुन पर भी छात्र जमकर थिरके. कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सुखदेव महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस मौके पर यूनिवर्सिटी कुलाधिपति सुखदेव महतो ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों का भरपूर मनोरंजन होता है और वे पढ़ाई के बोझ से भी अपने आप को हल्का महसूस करते हैं. इसके अलावा इन आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच भी प्राप्त होता है. देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं के अलावा फैकल्टी और यूनिवर्सिटी स्टाफ भी शामिल हुए.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *