श्री श्री दुर्गा पूजा समिति पिल्लई हॉल के खुले पट, मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं चाईबासा के उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा ने दीप प्रज्वल्लित कर सयुंक्त रूप से किया पंडाल का उद्घाटन

Chaibasa :- महासप्तमी के शुभ अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा समिति पिल्लई हॉल ने भक्तों के लिए खोला पंडाल का पट मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं चाईबासा शहर के उधोगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा ने दीप प्रज्वलित कर पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया. उद्योगपति मुकुंद रूंगटा और मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं भक्तो को शरदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दी.

माता के समक्ष सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की मौके पर चाईबासा नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा गीता बालमुचू एवं चक्रधरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष केडी शाह ज़िला बीस सुत्री सदस्य त्रिशानु राय भी उपस्थित रहे. इस वर्ष दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. पिल्लई हॉल समिति द्वारा अपने पंडाल को राजस्थान थीम दिया है. पंडाल में अवस्थित हाथी,ऊँठ तथा सेल्फी जोन आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे.

उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष धीरज अग्रवाल, सचिव मनोज जोशी, संयोजक अनिल मुरारका, रमेश खिरवाल, पवन चाण्डक, वेदांत खिरवाल, इनदरजीत सिंह, मनोज शर्मा, रवि रजक, नारायण पाडिया, शिव बजाज, अशोक विजयवर्गी, संजय चौबे, दिलीप अग्रवाल, गौरी चिरान्या, रुपेश अग्रवाल, सजन अग्रवाल उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *