west-singhbhum-हॉर्टिकल्चर कॉलेज के दुमका और चतरा निवासी दो छात्र नदी में डूबे, खोजबीन में जुटे ग्रामीण गोताखोर, NDRF की बुलाई जा रही टीम

Chaibasa :- झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले हॉर्टिकल्चर कॉलेज के 2 छात्र रविवार की सुबह संजय नदी में बह गए हैं. दोनो छात्रों की खोज की जा रही है मगर अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है. बहे छात्रों का नाम राजन कुमार सिंह एवं सचिन कुमार किस्कू है. राजन कुमार सिंह चतरा का और सचिन कुमार सिंह किस्कू दुमका का रहने वाला है.

बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह हॉर्टिकल्चर कॉलेज के 8-10 छात्र घूमने के लिए पुआल बासा गांव होते हुए बहने वाली संजय नदी की ओर गए थे. मस्ती करने के दौरान छात्र सेल्फी लेने के उद्देश्य संजय नदी में उतर गए. इसी क्रम में अचानक 2 छात्र नदी के बहाव में बह गए. दोनों छात्रों को बहता देख बाकी सभी तुरंत नदी से बाहर आ गए और शोर मचाना शुरू कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर आसपास के गांव के लोग पहुंचे और नदी में उतर कर दोनों बच्चों की खोज शुरू की. काफी प्रयास के बाद भी दोनों का कुछ पता अभी तक नहीं चल पाया है.

पांड्राशाली गोपी के प्रभारी राउतु उरांव ने बताया कि 2 छात्रों के संजय नदी में बहने की सूचना मिली है. ग्रामीण गोताखोरों की मदद से दोनों छात्रों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है मगर अभी तक उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. एनडीआरएफ की टीम को भी मदद के लिए बुलाया जा रहा है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

​चांडिल डैम विस्थापित

Chandil News: चांडिल डैम विस्थापितों के मुद्दों पर सुवर्णरेखा परियोजना कार्यालय में समीक्षा बैठक, विधायक सविता महतो ने उठाई मांगें, विस्थापितों को मिलेंगे पुनर्वास कार्ड और मुआवजा, विशेष कैंप लगाने का निर्णय