गोइलकेरा : शहीद स्थल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री जोबा माझी समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद देवेंद्र माझी को दिया श्रद्धांजलि

Goilkera :- शुक्रवार को गोइलकेरा हाटबाजार मैदान में आयोजित शहीद देवेंद्र माझी की शहीद बेदी पर सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कैबिनेट मंत्री जोबा मांझी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद गीता कोड़ा, विधायक दीपक बिरूवा, विधायक सुखराम उरांव, विधायक निरल पूर्ति, दशरथ गागराई, सोनाराम सिंकू समेत पार्टी के अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया.

सभा की शुरूआत सुबे के सीएम हेमंत सोरेन एवं मंत्री जोबा मांझी एवं मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद गीता कोड़ा के आगमन के साथ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौक़े पर सुबे के वरीय मंत्री समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंच पर मौजूद थे. इससे पहले मंत्री जोबा माझी ने पंप रोड स्थित अपने आवास में शहीद देवेंद्र माझी के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मंत्री जोबा मांझी काफिला गोइलकेरा के लिए रवाना हुआ. सोनुआ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. गोइलकेरा में भी बालिका मध्य विद्यालय के पास झामुमो कार्यकर्ताओं ने मंत्री जोबा माझी का ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक व भव्य स्वागत किया. वहीं गोइलकेरा हाटबाजार पहुँचने पर शहीद शक्ति स्थल पर उन्होंने शहीद देवेंद्र माझी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य के कई कैबिनेट मंत्री दोपहर 1:30 बजे गोइलकेरा पहुँचे और दोनों ही कार्यक्रमों में शिरकत किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम