कोल्हान मानवाधिकार संगठन के संयोजक बने चंदन सिंह, अध्यक्ष जेपी सिंह ने किया मनोनयन

Adityapur :- कोल्हान मानव अधिकार संगठन के अध्यक्ष जेपी सिंह द्वारा आदित्यपुर के कांग्रेस नेता समाजसेवी चंदन सिंह को कोल्हान मानवाधिकार संगठन का संयोजक मनोनीत किया गया है. आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष जेपी सिंह ने इस बात की जानकारी दी.

कोल्हान मानव अधिकार संगठन के अध्यक्ष जेपी सिंह प्रेस वार्ता में बताया कि समाजसेवी चंदन सिंह को संयोजक मनोनयन करने का उद्देश्य है कि चंदन सिंह जिस प्रकार समाज सेवा कर रहे हैं. उसी प्रकार मानव अधिकार की भी रक्षा करेंगे. इस मौके पर संयोजक बनाए जाने पर चंदन सिंह ने कहा कि कोल्हान मानव अधिकार संगठन से जुड़ने का इनका मुख्य उद्देश्य है कि संगठन के लोग बेदाग छवि के हैं और संगठन लगातार मानव हितों की रक्षा करती है. ठीक उसी प्रकार ये भी समाज सेवा के साथ मानव अधिकार के लिए मिलकर आवाज बुलंद करेंगे. इस मौके पर प्रेस प्रवक्ता अनिल कुमार, विजय वासनी पांडे, राकेश कुमार मौजूद रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *