आदित्यपुर खरकई नदी से अवैध बालू उठाव के विरुद्ध एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी, 6 ट्रैक्टर ज़ब्त

Adityapur :- आदित्यपुर स्थित खरकई नदी तट से अवैध बालू उठाव के विरुद्ध बीते देर रात सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर पुलिस ने 6 बालू लदे ट्रैक्टर ज़ब्त किए हैं.

अवैध बालू उठाव में लगे ज़ब्त ट्रैक्टरों को आदित्यपुर खरकई टी ओ पी में ज़ब्त कर रखा गया है. इनमें से तीन ट्रैक्टर में बालू लोड है, जबकि तीन खाली हैं. बताया जाता है कि अवैध बालू उठाव के सूचना पर देर रात एसडीपीओ ने टीम गठित कर छापेमारी कर बालू ट्रैक्टर को ज़ब्त किया है. जिसमें आदित्यपुर पुलिस भी शामिल थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *