आदित्यपुर पुराने खरकई पुल से 25 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, डूबे युवक का नहीं चल सका पता, पुलिस कर रही खोजबीन

Adityapur:- आदित्यपुर स्थित पुराने खरकई ब्रिज से दोपहर तकरीबन 1:30 बजे एक 25 वर्षीय युवक के छलांग लगाए जाने की घटना सामने आई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर तकरीबन 1:30 बजे ब्रिज से होकर गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों ने युवक को पुल से छलांग लगाते देखा. नदी में तेज बहाव होने के कारण युवक छलांग लगाते ही डूब गया. इधर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा युवक के कूदे जाने की सूचना आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 19 के पार्षद अजय सिंह को दी गई. जिसके बाद वार्ड पार्षद ने फौरन आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया. इधर मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस द्वारा जयप्रकाश उद्यान तट पर डूबे युवक की खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. आशंका जताई जा रही है कि तेज बहाव के कारण युवक आगे की ओर बढ़ चला है. फिलहाल डूबे हुए युवक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं है, और स्थानीय आदित्यपुर थाना में भी कोई मामला दर्ज नही किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *