सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चाईबासा पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार, कुछ नाबालिग भेज शामिल

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना चाईबासा स्थित एरोड्रम में 20 अक्टूबर को आदिवासी युवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 6 लोगों की गिरफ्तारी की है. जिसमें से कुछ नाबालिग भी शामिल है. आदिवासी युवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 10 युवकों ने दुष्कर्म किया था. जिसमें पुलिस ने 6 लोगों को तीसरे दिन गिरफ्तार कर लिया है. इन युवकों की गिरफ्तारी में ग्रामीणों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है.

आदिवासी युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर ग्रामीणों ने कुछ युवकों को चिन्हित कर पुलिस को सौंप दिया था. जिसके बाद पुलिस ने उन युवकों से कड़ी पूछताछ की और युवकों ने पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के बाद टूट गए और अपने अपराध कबूल कर लिया है. इस घटना को अंजाम देने वाले बाकी युवकों की धरपकड़ जारी है. पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. चाईबासा पुलिस ने मुडियोदोल, सुंडीसाई व कुंडीबेरा के तीन युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की. इनमें से कुछ युवकों को छोड़ दिया गया है.

बता दें कि आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर पुलिस दिन रात एक कर अपराधियों को गिरफ्तार करने में लगी हुई थी. जिसका नतीजा है कि पुलिस ने घटना के तीसरे दिन छह लोगों को गिरफ्तार करने में सफल हुई है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन