दिवाली में साकची में सबसे ज्यादा रहा ध्वनि प्रदूषण का स्तर, बिस्टुपुर टीएमएच के पास हुआ सबसे कम ध्वनि प्रदूषण

Jamshedpur :- झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दीपावली पर्व से पूर्व और दीपावली के दिन तक किए गए ध्वनि प्रदूषण मॉनिटरिंग रिपोर्ट के अनुसार जमशेदपुर का साकची क्षेत्र सर्वाधिक ध्वनि प्रदूषण वाला क्षेत्र रहा है.

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जमशेदपुर और आदित्यपुर क्षेत्र में कुल 6 स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण की मॉनिटरिंग की गई है. जिसमें साकची गोल चक्कर के पास सर्वाधिक 80.28 डेसीबल ध्वनि प्रदूषण हुआ है, 18 अक्टूबर को यहां ध्वनि प्रदूषण का स्तर 70.38 डेसिबल था. दीपावली के दिन आदित्यपुर एस टाइप चौक में 74.3 डेसीबल ध्वनि प्रदूषण का स्तर रहा है. आदित्यपुर पान दुकान चौक से सटे इंदिरा चौक पर 74.26 डेसिबल, बिष्टुपुर स्थित वोल्टास सेंटर के पास 78.6, टाटा मुख्य अस्पताल के पास 65.18 डेसीबल लेबल रहा. जमशेदपुर स्थित नए कोर्ट के पास 69.28 डेसीबल ध्वनि प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड किया गया है. यह जानकारी देते हुए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इन सभी स्थानों पर पूर्व में 18 अक्टूबर को ध्वनि प्रदूषण की मोनेटरिंग हुई थी. जिसके बाद दीपावली के दौरान यह आंकड़े प्राप्त हुए हैं. उन्होंने बताया कि ध्वनि प्रदूषण का स्तर बढ़ा प्राप्त हुआ है। वही वायु प्रदूषण स्तर की मॉनिटरिंग की जा रही है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत