गम्हरिया में ब्राउन शुगर का नशा करते तीन रंगे हाथ गिरफ्तार

Gamhariya :- प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत में गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर का नशा करने वाले तीन युवकों को रंगे हाथ खदेड़ दबोच लिया.

बताया गया है कि लगातार कई दिनों से उक्त बस्ती में नशेबाजों की अड्डेबाजी की सूचना पुलिस को मिल रही थी. पुलिस को जानकारी दी जा रही थी कि इस घनी आबादी वाले बस्ती में बैठकर कई युवक ब्राउन शुगर का नशा करते हैं. साथ ही, रात में वे आसपास के क्षेत्रों में चोरी की वारदातों का अंजाम भी देते हैं. उक्त सूचना के आधार पर गम्हरिया थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने टीम बनाकर छापेमारी की और नशा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. मौके से पुलिस ने ब्राउन शुगर की पुड़िया और जली हुई कई तिलियां भी बरामद किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *