कुड़मी के आदिवासी बनाये जाने के विरोध में 18 नवंबर को निकाली जाएगी जनआक्रोश रैली

Jagnnathpur :- कुड़मी के आदिवासी बनाये जाने का विरोध होना शुरु हो गया है. इस संबंध में बुधवार को प्रखण्ड स्टेडियम परिसर में लक्ष्मी नारायण गागराई की अध्यक्षता में एक बैठक हुई.

बैठक में सर्वसम्मति से कुड़मी जाति को आदिवासी बनने पर विरोध करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए आगामी 18 नवंबर शुक्रवार को जगन्नाथपुर में जनआक्रोश रैली निकाली जाएगी. जिसमें हर राजनितिक पार्टी के लोग शामिल होंगे. रैली के पश्चात अनुमण्डल पदाधिकारी जगन्नाथपुर को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा. बैठक में सर्व सम्मत्ति से निर्णय लिया गया, कुड़मी को आदिवासी बनने का अंतिम समय तक विरोध किया जाएगा.

बैठक में कोल्हान आदिवासी अधिकार मंच के संयोजक लक्ष्मी नारायण गागराई, जुनेश पुरती, बीरेंद्र बालमुचु, शिवचरण बानरा, सुरेश हेस्सा, कृष्णा सिंकु, सुरेंद्र सिंकु, माजुरा सिंकु, शिव सिंकु, मनोज बोबोंगा, गगन पुरती, दीपक केराई, दीपक सिंकु समेत काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत