आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत छठ घाटों का डीसी -एसपी ने किया निरीक्षण

Adityapur:- आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत छठ घाटों का निरीक्षण सरायकेला डीसी अरवा राजकमल और एसपी आनंद प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस मौके पर नगर निगम के भी पदाधिकारी मौजूद रहे.

छठ घाटों का निरीक्षण की शुरुआत डीसी – एसपी ने आदित्यपुर हरिओम नगर के नगीनापूरी छठ घाट से की. यहाँ उपायुक्त ने सभी छठ घाटों में व्यापक इंतजाम किए जाने संबंधित निर्देश नगर निगम को दिए. निरीक्षण के दौरान मौजूद नगर निगम के सहायक अभियंता बिनोद कुमार द्वारा बताया गया कि नगर निगम ने छठ पर्व को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. साथ ही नियंत्रण कक्ष का भी गठन किया गया है. नियंत्रण कक्ष के लिए हेल्पलाइन नंबर 7765937022 व 7541812206 जारी किया गया हैं. जिले के उपायुक्त ने नगीना पुरी के अलावा जयप्रकाश उद्यान नियंत्रण कक्ष के लिए हेल्पलाइन नंबर 7765937022 व 7541812206 जारी किए गए है. डीसी ने नगीना पुरी छठ घाट के बाद, रायडीह बस्ती,रोड नंबर 7 छठ घाट का निरीक्षण किया. इस मौके पर एसडीओ राम कृष्ण कुमार, गम्हरिया सीओ मनोज कुमार, नगर निगम के सहायक अभियंता बिनोद कुमार, नगर प्रबंधक लेमांशु कुमार, कनीय अभियंता रितेश कुमार, थाना प्रभारी राजन कुमार मौजूद रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *