कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार है बिल्डिंग निर्माण क्षेत्र में, बिल्डरों का शोषण बर्दाश्त नहीं: नट्टू झा

Seraikela: आज पूरे भारत में कृषि के बाद सर्वाधिक कहीं रोजगार के अवसर हैं, तो वह बिल्डिंग निर्माण के क्षेत्र में है. भारतीय अर्थव्यवस्था में आज बिल्डरों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. यह बातें बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आदित्यपुर शाखा के नए मनोनीत अध्यक्ष रविंद्र उर्फ नट्टू झा ने कही
आदित्यपुर में आयोजित बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बैठक में आदित्यपुर शाखा का अध्यक्ष सर्वसम्मति से नट्टू झा को एक कार्यक्रम में मनाया गया. इस मौके पर इन्होंने कहा कि देश, राज्य, समाज की तरक्की में बिल्डरों का भी अहम योगदान होता है, इन्होंने कहा कि एसोसिएशन के नए पदभार संभालने के साथ उनकी प्राथमिकता होगी कि सरकार द्वारा तय किए गए नियमों का शत-प्रतिशत पालन हो. इन्होंने संगठन को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि संगठित रहने पर शोषण और भया दोहन से भी सदस्य मुक्त रह सकते हैं. इस मौके पर एसोसिएशन का उपाध्यक्ष सूरज भदानी को बनाया गया. दीपक रंजन को सचिव, राकेश सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया. बैठक में अशोक चौधरी, सुरेंद्र पाल सिंह, प्रभाकर सिंह आदि मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *