आदित्यपुर: यूनिक सेल्स से चोरी गया पंखा पुलिस की सक्रियता से 24 घंटे में बरामद

Adityapur: आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक स्थित यूनिक सेल्स दुकान के बाहर से चुराया गया पंखा आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार और उनकी टीम की सक्रियता से 24 घंटे में बरामद कर लिया गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि, आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर बस्ती के एच रोड से पुलिस ने चुराए गए पंखे को बरामद कर लिया है, हालांकि इस दौरान चोर भागने में सफल रहा है .लेकिन उसकी पहचान पुलिस द्वारा की गई है, जिससे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. गौरतलब है कि बीते 6 नवंबर की दोपहर सड़क सुनसान होने पर शेरे पंजाब चौक स्थित यूनिट सेल्स के बाहर डिस्प्ले में रखें पंखे को चोर उठा ले गया था. जिसका फुटेज सीसीटीवी में कैद हुआ था, इसी आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की थी. वही यूनिक सेल्स के प्रोपराइटर विक्की कुमार ने बताया कि दो बार इसी अंदाज में चोरी की घटना दुकान में घटित हुई थी लेकिन इस बार पुलिस की तत्परता से इन्हें चुराया गया पंखा मिला है, जिसे पुलिस जल्द हैंडोवर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *