आदित्यपुर की बेटी ने दादा -पिता का बढ़ाया मान, नंदिनी सुमन ने भारत दर्शन ट्रेन एक्सटीरियर डिजाइन किया है तैयार

Adityapur: आदित्यपुर की बेटी नंदिनी सुमन ने अपने दादा उद्यमी और पूर्व भाजपा नेता गंगा प्रसाद शर्मा और पिता उद्यमी लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय शर्मा का नाम रौशन किया है.

 

नंदिनी ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे गौरव भारत दर्शन ट्रेन के एक्सटीरियर डिजाइन ग्राफिक्स को तैयार किया है .बेंगलुरु में शुक्रवार को आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री ने गौरव भारत दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. यह ट्रेन कर्नाटक से काशी का भ्रमण करेगी, बता दें कि नंदिनी को 75 भारत दर्शन ट्रेन के एक्सटीरियर डिजाइन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. नंदिनी सुमन ने भुवनेश्वर के निफ्ट से अससेसरीज डिजाइन में डिग्री कोर्स किया है, और ये कई नामचीन कंपनियों में काम कर चुकी हैं, नंदनी सुमन के इस अचीवमेंट से इनके पिता -दादा समेत परिजनों में खुशी की लहर है. नंदनी के पिता संजय शर्मा ने बेटी के सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का नतीजा है कि आज बेटियां सफलता का इतिहास लिख रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *