चाईबासा : तालाब में डूबने से हाथी के बच्चे की डूबने से मौत

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया के हांगरागुटू स्थित तालाब में डेढ़ माह के नर हाथी के बच्चे की डूबने से मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि 12-13 हाथियों का झुंड सोमवार को बिचाईबुरू जंगल से पानी पीने व नहाने तालाब आया था. तालाब में क्रीड़ा करने के दौरान एक शिशु हाथी तालाब में डूब गया. प्रभारी वनपाल सुजीत तिरिया ने बताया कि यह घटना सोमवार रात्रि है. घटना स्थल पर हाथियों के पैर के काफी निशान दिख रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाथियों ने शिशु हाथी को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली.

ग्रामीणों के अनुसार वन विभाग के कर्मी घटना स्थल जाकर ट्रैक्टर के माध्यम से शव को उठाकर वन विभाग के हाटगम्हरिया स्थित कार्यालय लाये हैं. घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गयी है. मृत हाथी के बच्चे के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *