कांड्रा: गिद्धीबेड़ा नाले में मिला अज्ञात शव ,क्षेत्र में सनसनी

Saraikela: कांड्रा थाना क्षेत्र अंतगर्त रायपुर गिद्धीबेड़ा मुख्य मार्ग के बीच बने नाले में बुधवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में  सनसनी फैल गई है।
गिद्धीबेड़ा मुख्य मार्ग के बीच बने नाले में अज्ञात शव को स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले देखा. जिसके बाद ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को मामले की जानकारी दी. वहीं कांड्रा पुलिस को भी शव मिलने की सूचना दे दी गई है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रही है. बताया जाता है कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शव की शिनाख्त नहीं की गई है.इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *