कांड्रा: गिद्दीबेड़ा नाले में मिले शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका

Saraikela: कांड्रा थाना अंतर्गत रायपुर-गिद्दीबेड़ा मुख्य मार्ग के बीच बने नाले में बुधवार की सुबह करीब 25 वर्षीय एक युवक का तैरते शव की पहचान गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह पंचायत के रायमारा टोला स्थित कपासघुटू निवासी संजय सिंह सरदार के रूप में हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह लोग शौच के लिए उस ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर नाले में तैरते शव पर पड़ी। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय मुखिया, पंसस और वार्ड सदस्य को दी गई।। तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों द्वारा कांड्रा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से निकला गया। तत्काल मृतक की शिनाख्त नहीं होने से पुलिस करीब दो घन्टे तक परेशान रही। काफी खोजबीन के बाद  उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अन्य जगह से लाकर उसे यहां नाले में फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *