आदित्यपुर पुलिस ने 24 घंटे में चोरी मामले के चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिओम नगर के इंदिरा बस्ती में बंद घर में हुए चोरी की घटना में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा बस्ती में शीला नाग के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर घर मे रहे नगद समेत जेवरात की चोरी की गई थी, इस मामले मे पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत रखा हैं जिनके पास से चुराए गए जेवरात बरामद किए गए हैं और मामले की जांच की जा रही। बताया जाता हैं कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है. गौरतलब है कि हाल के दिनों में आदित्यपुर के राम मड़ैया समेत आरआईटी थाना क्षेत्र रोड नंबर 19 के भी बंद पड़े मकान में चोरी की घटना घटित हुई थी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *