Adityapur: 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आदित्यपुर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। यहां विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा झंडा फहराया गया।
विज्ञापन :-

































गणतंत्र दिवस के मौके पर आदित्यपुर स्थित ज़ियाड़ा कार्यालय में क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी दी। मौके पर आदित्यपुर उद्यमी संगठन एसिया, लघु उद्योग भारती, इसरो के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। वही आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में प्रशासक रवि प्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया मौके पर पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह समेत पूर्व पार्षद गण मौजूद थे। वहीं आदित्यपुर सुवर्णरेखा परियोजना ईचा परिसर में मुख्य अभियंता रामनिवास प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया। मौके पर कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद समेत अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे। वहीं स्वर्णरेखा परियोजना मुख्य अभियंता रामनिवास प्रसाद ने चांडिल कंपलेक्स कार्यालय में भी तिरंगा झंडा फहराया। इस मौके पर यहां काफी संख्या में कार्यालय कर्मचारी मौजूद थे।







आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। यहां एमडी एसएन ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी दी।
गणतंत्र दिवस के मौके पर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के पास लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद जायसवाल ने अपने संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी दी। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के सरायकेला इकाई के सभी पदाधिकारी मौजूद थे.
आदित्यपुर उद्यमी संगठन एसिया के कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष एवं ट्रस्टी एके श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मौके पर एसिया कार्यकारिणी टीम मौजूद रही।
इधर आदित्यपुर विकास समिति द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य रूप से मौजूद आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया इस मौके पर यहां सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया