Adityapur Ambedkar jayanti:  एससी एसटी, ओबीसी समन्वय समिति द्वारा धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकल मनाई जाएगी भीमराव अंबेडकर जयंती

Adityapur: एससी, एसटी, ओबीसी समन्वय समिति, आदित्यपुर के द्वारा आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाई जायेगी. 
ये भी पढ़ें: Adityapur adhikar yatra: अंबेडकर जयंती पर अधिकार यात्रा निकाल बाबा साहेब को नमन, SC-ST ओबीसी समन्वय समिति कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब
शाम 4 बजे से  फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर से निकलेगी डीजे और घोड़ा युक्त रथ के साथ शोभा यात्रा, जो कि पटेल चौक से होते हुए प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो जायेगी. चुनाव आचार संहिता की गाइड लाइन का पूर्णत अनुपालन होगा. महिला नेत्री शारदा देवी ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ अम्बेडकर की विचार धारा को मानने वाले समाज के सभी वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है. इस अवसर पर रिटायर डीएसपी सरयू पासवान, रिटायर आपूर्ति पदाधिकारी रामपूजन राही, रामशीष राम, पांडी मुखी, खिरोद सरदार, कार्यक्रम के संयोजक एल बी शास्त्री, प्रेमचंद प्रसाद, दुर्गाराम बैठा, बीरेंद्र गुप्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *