Adityapur Bhajan Sandhya: डब्ल्यू टाईप नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पॉर्क में भजनों पर झूमे लोग

Adityapur: आदित्यपुर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पॉर्क (डब्ल्यू टाईप मैदान), आदित्यपुर-1 में  शुक्रवार शाम भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मां दुर्गा की आरती में शामिल भक्तगण
भजन संध्या में उपस्थित सम्मानित अतिथि

वॉर्ड संख्या-18 के पूर्व पार्षद रंजन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बाबला एंड ग्रुप के द्वारा भजनों का एक से बढ़कर कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस पूर्व भजन संध्या की शुरुआत मां दुर्गा की आरती एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर वरीय समाजसेवी ए के श्रीवास्तव, झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह ,उपेंद्र सिंह मस्तान, रिटायर डीएसपी सरयू पासवान, रमण कुमार, उपेन्द्र शर्मा, गुरुशरण सिंह, कमलेश कुमार, कृष्ण मुरारी झा ,शशि झा, सहित काफी संख्या में कॉलोनी के लोग उपस्थित थे. इस मौके पर भजन संध्या में आए भक्तों के लिए प्रसाद स्वरूप खिचड़ी भोग एवं खीर की भी व्यवस्था की गई थी। यहां देर रात तक भक्तों ने भजन संध्या के साथ प्रसाद का भी लुफ्त उठाया।