Adityapur BJYM Masaal Julus: युवाओं ने निकाला जन आक्रोश मशाल जुलूस, हेमंत सरकार के ख़िलाफ़ की नारेबाजी देखें Video

Adityapur(आदित्यपुर) : हेमंत सरकार के विरुद्ध जिला भाजयुमो सरायकेला -खरसवाँ के तत्वाधान में झारखंड प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार, युवा मोर्चा एवं भाजपा के अन्य सभी मोर्चा के द्वारा आगामी 23 अगस्त को राँची में होने वाली “युवा आक्रोश रैली” के पूर्व संध्या आदित्यपुर पान दुकान चौक से आकाशवाणी चौक तक “मशाल जुलूस”निकाला गया।

ये भी पढ़े:Adityapur BJYM Tiranga Yatra: भाजयुमो के तिरंगा यात्रा बाइक रैली में युवाओं का हुआ महाजुटान

प्रदेश एवं जिला संगठन तथा सभी मोर्चा के पदाधिकारीगण की उपस्थिति में मशाल जुलूस निकाला गया, जिसका नेतृत्व भाजयुमो सरायकेला-खरसवाँ के जिला अध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने किया।जिसमें युवाओं में सरकार के प्रति आक्रोश देखने को मिला, इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ो के तदाद में युवा कार्यकर्ता गण एवं महिलाओं ने हाथों में मशाल लेकर शामिल होकर हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, हेमन्त सोरेन गद्दी छोड़ो, युवाओं को ठगना बंद करो, महिलाओं पर अत्याचार बंद करो जैसे गगन भेदी नारे लगाते हुए, इस सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया. मसाल जुलूस में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री उदय सिंह देव, गणेश महली, राकेश मिश्रा, रितिका मुखी, जटा शंकर पांडेय जी, सुनील श्रीवासत्व , अमरेश गोस्वामी, पंकज सिंह, देवेश महापात्र, कुमुद रंजन, अनिकेत तिवारी, आनंद झा गांधी, कृष्णा प्रधान , किशन प्रधान, अमितेश सिंह, अमित , सतीश शर्मा, बिरेंद्र सिंह ,छोटू पासवान , दुर्गा दास, सुनीता पासवान,गणेश अरुण चौबे उर्फ़ पिंकु अमित सिंह, राकेश सिंह चंदेल, धनंजय सावर्कर, महेश समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *