Adityapur Ramnavami 2026: आदित्यपुर में रामनवमी और हिंदू नव वर्ष की तैयारियां तेज: 18 मार्च को भव्य शोभायात्रा और 28 को विसर्जन जुलूस

केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा कमिटी

आदित्यपुर: आदित्यपुर के एस टाईप कॉलोनी स्थित श्रीश्री हनुमान मन्दिर परिसर में केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। केन्द्रीय अध्यक्ष देवांग चन्द्र मुखी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी रामनवमी महोत्सव और हिंदू नव वर्ष की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कई निर्णय लिए गए।

​उत्सव का कार्यक्रम और रूट

​बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 मार्च को सभी अखाड़ों में विधि-विधान के साथ रामनवमी पूजन किया जाएगा। इसके अगले दिन, 28 मार्च को भव्य विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में विभिन्न अखाड़ों द्वारा पारंपरिक खेल और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा। महासचिव श्रीराम ठाकुर ने जानकारी दी कि इस वर्ष आदित्यपुर क्षेत्र से कुल 9 अखाड़े, गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक से 5 और सपड़ा-उत्तमडीह क्षेत्र से 4 अखाड़ा कमेटियां जुलूस निकालेगी।

रामनवमी शोभायात्रा चाईबासा: महावीर मंडल की बैठक में भव्य आयोजन का निर्णय

केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा कमिटी

​18 मार्च को हिंदू नव वर्ष पर विशाल शोभायात्रा

​विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास ने बताया कि चैत्र हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में 18 मार्च को आदित्यपुर से गम्हरिया तक एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा आदित्यपुर जागृति मैदान से शुरू होकर टायो कॉलोनी मैदान तक जाएगी। उन्होंने सभी सनातन प्रेमियों से इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

​बैठक में उपस्थित गणमान्य

​इस बैठक में आदित्यपुर, गम्हरिया और कांड्रा क्षेत्र के अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से अजय महतो भंडारी, कोकिल मंडल, बीरेंद्र यादव, बादल महतो, कमल महतो, पवन सोनकर, विकास रजक, प्रकाश मेहता, सन्नी सिंह और मनोज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन भगलू सोरेन द्वारा किया गया।

http://ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर किरीबुरू थाना में शांति समिति की बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *