Jamshedpur Crime News : जमशेदपुर में ऑटो से जा रहे युवक के पास से अवैध पिस्टल बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमशेदपुर क्राइम न्यूज

Jamshedpur (जमशेदपुर) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bajrang Dal Chaibasa : बजरंग दल के नाम पर अवैध चंदा वसूली का आरोप, जिला संयोजक ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2026 को वरीय पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक ऑटो से साकची से बिष्टुपुर होते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है और उसके पास अवैध हथियार होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के मार्गदर्शन में बिष्टुपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई।

इसके बाद बिष्टुपुर थाना के सामने रीगल चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान साकची की ओर से आ रहे एक काले रंग के ऑटो को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान ऑटो में बैठे एक युवक के पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई, जिसमें से एक अवैध पिस्टल बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश गोराई उर्फ छोटे (24 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव रोड का रहने वाला बताया गया है।

फिलहाल वह निर्मल नगर बी-ब्लॉक, ठाकुर क्लबहाउस के पीछे, सोनारी में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक बैग बरामद किया है। बरामद हथियार के आधार पर बिष्टुपुर थाना में कांड संख्या 19/2026 दिनांक 12 मार्च 2026 के तहत धारा 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

http://बंदगांव अवैध पोस्ता खेती कार्रवाई: पुलिस की बड़ी सख्त रेड, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *