Adityapur Brahmshi Samaj Holi Milan: अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के होली मिलन में जुटे हजारों लोग , कलाकार चंदन ने फगुआ गीतों से बांधा समां VIDEO

Adityapur: अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज, सरायकेला-खरसावाँ का होली मिलन समारोह रविवार देर शाम जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में संपन्न हुआ, जिसमें काफी संख्या में ब्रह्मर्षि समाज के लोग शरीक हुए. 
ये भी पढ़ें: Adityapur Brahmshi Samaj Holi Milan: ब्रह्मषि समाज होली मिलन में सामाजिक एकजुटता का देगा संदेश 
कार्यक्रम में चन्दन सिंह एंड टीम के द्वारा आकर्षक तरीके से पारंपरिक होली गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया. कार्यक्रम में आगंतुकों के लिए होली के पारंपरिक व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी, जिसका आगंतुकों ने स्वाद भी चखा. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों ने दीप जलाकर किया. इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, उपेन्द्र शर्मा, रमण कुमार, कर्नल आर पी सिंह, प्रेम कुमार, रमण कुमार, प्रेम कुमार निर्मल, डॉ जटाशंकर पांडेय, राकेश कुमार, कार्यक्रम संयोजक अशोक सिंह, विमल कुमार सिंह, ठाकुर लालबाबू सिंह, अमरनाथ ठाकुर, रमण चौधरी, नरेन्द्र चौधरी, नवीन कुमार पाँडेय, राकेश कुमार, अनिल तिवारी, अरविन्द कुमार, मनोज कुमार, सुधीर सिंह, रंजीत सांडिल्य, गणेश सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
कर्णाल आर पी सिंह अध्यक्ष व अशोक सिंह महासचिव बने
होली मिलन कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज की नई जिला कमिटी की भी घोषणा की गई. घोषित की गई जिला कमिटी में कर्णाल आर पी सिंह को अध्यक्ष, विमल कुमार सिंह, अमरनाथ ठाकुर, प्रेम कुमार निर्मल और संजय सिंह को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह को महा सचिव, कृष्ण गोपाल पिंटू, अरविंद कुमार सिंह, नागेश्वर सिंह व नवीन पांडेय को सचिव, राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष तथा जयनंदन कुमार उर्फ मुन्ना सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *