Adityapur Car driver caught by crowd: अनियंत्रित कार चालक ने कई लोगों को मारी ठोकर, आक्रोशित भीड़ ने पकड़ा

Adityapur: आदित्यपुर थाना रोड पेट्रोल पंप चौक के पास आक्रोशित भीड़ ने तेज गति से कार चला रहे एक युवक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक अनियंत्रित तेज गति से कार चलाकर कई लोगों को ठोकर मार कर भाग रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 7:30 के आसपास कार सवार एक युवक तेज गति से कार चला रहा था।जहां शेरे पंजाब चौक होते हुए युवक ने कार से ऑटो, बाइक सवार और एक बच्चों को ठोकर मार दी। इस घटना से आक्रोशित लोग कार सवार के पीछे लग गए। जिसे आदित्यपुर थाना के पास दबोचा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक तेज गति से गाड़ी चला रहा था और लोगों को ठोकर मारने के बाद भी नहीं रूक रहा था। बाद में युवक को भीड़ ने पड़कर आदित्यपुर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं थाना रोड कुछ देर तक जाम रहा जिसे पुलिस के आने के बाद हटाया गया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’