Adityapur:आदित्यपुर स्थित आसंगी गांव में वार्षिक 72 घंटे के हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक चंपई सोरेन शामिल हुए।


बुधवार शाम चंपई सोरेन असंगी गांव स्थित हरि मंदिर में आयोजित 80 वे वार्षिक अखंड संकीर्तन 72 घंटे के महायज्ञ में शामिल हुए। जहां इन्होंने पूजा अर्चना की। आसंगी गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री का गर्म जोशी से स्वागत किया ।इस मौके पर चंपई सोरेन ने आयोजित भंडारा में शामिल होकर अखंड हरि नाम संकीर्तन का प्रसाद भी ग्रहण किया। मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान चंपई सोरेन ने कहा कि आज बांग्लादेश की स्थिति नाजुक है वहां से लोग भाग कर झारखंड में शरण ले रहे हैं। वक्त रहते अगर स्थिति नहीं सुधरी तो हालत झारखंड में बांग्लादेश की होगी, लेकिन ऐसा हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। चंपई सोरेन ने घुसपैठी धर्मांतरण मुद्दे पर एक बार फिर कांग्रेस नेताओं को खरी- खरी सुनाई .चंपई सोरेन ने कहा कि कांग्रेस नेता केवल राज्य में बड़ी बातें करते हैं घुसपैठी मुद्दे पर उनके मुंह पर ताला लग जाता है।

प्रतिवर्ष संकीर्तन में शामिल होते हैं चपाई
चंपाई सोरेन की असंगी स्थित हरि मंदिर से गहरी आस्था एवं लगाव है। प्रतिवर्ष यहां आयोजित होने वाले अखंड हरी नाम संकीर्तन में शामिल होकर क्षेत्र के लिए सुख -समृद्धि की कामना करते हैं .आयोजित संकीर्तन को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष अश्विनी प्रधान, कोषाध्यक्ष विवेकानंद प्रधान, परमेश्वर प्रधान, सहसंयोजक सनातन प्रधान ,विजय प्रधान, निहाल प्रधान, कार्तिक प्रधान, विक्की प्रधान ,भंडारा प्रमुख भास्कर प्रधान विश्वजीत प्रधान आदि का विशेष योगदान रहा।